---Advertisement---

UP Police Recruitment 2025: 28,138 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

By Aniket Solase

Updated on:

Follow Us
---Advertisement---

UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी कर रही है। इस भर्ती के तहत पुलिस बल में 28,138 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अप्रैल या मई 2025 से uppbpb.gov.in पर जाकर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां और पदों का विवरण

UP Police Recruitment 2025 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह या मई 2025 के पहले सप्ताह में शुरू होगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत निम्नलिखित पदों पर नियुक्ति की जाएगी:

उप निरीक्षक (Sub-Inspector) स्तर:

  • उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस): 4,242 पद
  • प्लाटून कमांडर (PAC): 135 पद
  • प्लाटून कमांडर (विशिष्ट बल): 60 पद
  • महिला प्लाटून कमांडर: 106 पद

कुल उप निरीक्षक पद: 4,543 पद

आरक्षी (Constable) स्तर:

  • आरक्षी नागरिक पुलिस: 3,245 पद
  • आरक्षी PAC: 15,904 पद
  • आरक्षी विशिष्ट बल: 71 पद
  • महिला आरक्षी PAC: 2,833 पद
  • जेल वार्डन: 2,833 पद

कुल आरक्षी पद: 22,053 पद

अन्य पद:

  • कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए: 1,153 पद
  • रेडियो सहायक परिचालक: 44 पद
  • कुशल खिलाड़ी कोटे से उप निरीक्षक: 91 पद
  • कुशल खिलाड़ी कोटे से आरक्षी नागरिक पुलिस: 372 पद
  • कुशल खिलाड़ी कोटे से आरक्षी PAC: 174 पद
  • कुल पद: 28,138

यह भी पढ़े – Rajasthan 4th Grade Vacancy 2025: 53,749 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई!

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

UP Police Recruitment 2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा निर्धारित की गई है। कांस्टेबल पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है, जबकि उप निरीक्षक (SI) पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना चाहिए। वहीं, कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस या आईटी में डिप्लोमा होना आवश्यक है।

आयु सीमा की बात करें तो कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष और उप निरीक्षक पद के लिए 21 से 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार अप्रैल या मई 2025 से uppbpb.gov.in पर जाकर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

UP Police Recruitment 2025 के लिए सामान्य/OBC उम्मीदवारों का शुल्क ₹600, SC/ST के लिए ₹400 और फॉर्म करेक्शन शुल्क ₹300 निर्धारित है।

ऑफिशियल वेबसाईट

नोटिफिकेशन लिंक – इस भर्ती का नोटिफिकेशन आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।

चयन प्रक्रिया और वेतनमान

UP Police Recruitment 2025 में चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और करंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। PET में दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद, जबकि PST में ऊंचाई, वजन और छाती का माप जांचा जाएगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा।

वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अनुसार होगा, जिसमें कांस्टेबल को ₹21,700 – ₹69,100, उप निरीक्षक को ₹35,400 – ₹1,12,400 और कंप्यूटर ऑपरेटर को ₹25,500 – ₹81,100 मिलेगा। इसके अलावा, DA, HRA और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

यह भी पढे –

Income Tax Recruitment 2025: 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका, 81,000 तक सैलरी – जल्द करें आवेदन

Aniket Solase

मेरा नाम अनिकेत सोलसे है। मैंने B.Com में ग्रेजुएशन किया है और ब्लॉग वेबसाइट्स पर SEO का अनुभव रखता हूं। मैं dainiksamachar.in का 50% पार्टनर और कंटेंट स्ट्रैटजी हेड हूं। मुझे क्रिकेट और नौकरियों जैसे विषयों पर लेख तैयार करने में विशेष रुचि है।

---Advertisement---

Leave a Comment