इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का रोमांच जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार का सीजन 22 मार्च से शुरू होगा और 25 मई को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होने वाला है। Mumbai Indians (एमआई) के फैंस के लिए यह सीजन खास होगा क्योंकि टीम अपने घरेलू मैदान Wankhede Stadium में कई रोमांचक मैच खेलने वाली है।
Wankhede Stadium में मुंबई इंडियंस के मैच
मुंबई इंडियंस अपने पहले घरेलू मैच में 31 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। इसके बाद टीम 4 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और 7 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी। Wankhede Stadium में 17 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद टीम 6 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी और फिर 11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।
Wankhede Stadium में मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल
- 31 मार्च 2025 – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (7:30 PM)
- 4 अप्रैल 2025 – मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (7:30 PM)
- 7 अप्रैल 2025 – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (7:30 PM)
- 17 अप्रैल 2025 – मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (7:30 PM)
- 6 मई 2025 – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस (7:30 PM)
- 11 मई 2025 – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (7:30 PM)
IPL 2025 के अन्य खास मैच
IPL 2025 का पहला मुकाबला 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। वहीं, फाइनल मैच भी इसी मैदान पर 25 मई को होगा। इस सीजन में 10 टीमें 13 अलग-अलग शहरों में कुल 74 मैच खेलेंगी।
🏟️ Mumbai Indians’ Home Games at Wankhede – IPL 2025! 💙🔥
— Mursaleen wafai (@MursaleenWafai) February 16, 2025
⚔️ March 31 – MI 🆚 KKR
⚡ April 7 – MI 🆚 RCB
☀️ April 17 – MI 🆚 SRH
👑 April 20 – MI 🆚 CSK
🚀 April 27 – MI 🆚 LSG
🔥 May 6 – MI 🆚 GT
💥 May 15 – MI 🆚 DC
Wankhede is ready for the Blue Storm! 🌊💙#MumbaiIndians… pic.twitter.com/0mbF0E2AhG
मुंबई इंडियंस के फैंस अपने घरेलू मैदान Wankhede Stadium में टीम को सपोर्ट करने के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि इस बार भी रोमांच अपने चरम पर होगा।
यह भी पढ़े –
IPL 2025 से पहले Dhoni ने लिया माता रानी का आशीर्वाद, रांची के इस मंदिर में पहुंचे